कदमा पुलिस ने चोरी की दो स्कूटियों के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
26 नवंबर 2025 को अभिषेक प्रसाद के लिखित आवेदन पर वादी की Honda Dio स्कूटी (रजि. संख्या JH05CB9662) को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने के मामले में कांड दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में 27 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे औचक चेकिंग के दौरान कदमा पुलिस ने कदमा–सोनारी लिंक रोड से चोरी हुई स्कूटी के साथ कांड में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने स्कूटी चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की तथा यह भी बताया कि उन्होंने सोनारी थाना क्षेत्र से एक और Honda Dio स्कूटी (रजि. संख्या JH05BT6081) चोरी की है। अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त स्कूटी को फार्म एरिया से बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

