सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, बर्मा माइंस में दूसरा वार्षिक खेल दिवस उत्साहपूर्वक आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, बर्मामाइंस शाखा के प्रांगण में द्वितीय वार्षिक खेल दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर उपायुक्त, जे.एन.ए.सी पूर्वी (जमशेदपुर) श्री कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) श्री मनोज कुमार ठाकुर, जेआरडी टाटा स्टील के खेल प्रबंधक एवं हैंडबाल एसोसिएशन के मुख्य कोच श्री हसन इमाम मल्लिक, समाजसेवी श्री प्रमोद मिश्रा, संस्थापक श्री अखिलेश्वर सिंह, चेयरपर्सन श्रीमती लूसी सिंह, प्रबंधक श्री सुशील सिंह एवं सचिव श्री सौरव गिरी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती स्वाति झा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘‘चक दे इंडिया ड्रिल’’, ‘‘फैन ड्रिल’’ एवं ‘‘ताइक्वांडो ड्रिल’’ रही, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह के अंत में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूरा आयोजन राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल एडमिन श्री के.सी. भारती, श्री प्रणय खंडाइत, श्री विश्वास त्रिपाठी, श्रीमती स्वाति झा, सुश्री चुनकी कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।

