यूसिल लेबर यूनियन की तुरामडीह में हुई बैठक, सदस्यता विस्तार पर जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: इंटक नेता राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता वाली यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूसिल लेबर यूनियन के नए महामंत्री प्रेम कुमार सिंह के चुने जाने के बाद तुरामडीह यूनियन कार्यालय में आज पहली बैठक हुई।इधर बैठक की अध्यक्षता यूनियन महामंत्री प्रेम कुमार सिंह ने की। बैठक में यूसिल लेबर यूनियन को सशक्त करने का फैसला लिया गया व सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में मेडिकल ट्रायल भत्ता 200 से बढ़ाने, 29 लेबर कोड को घटाकर चार लेबर कोड बनाने का विरोध करने व 25 साल सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन द्वारा घड़ी बांटने के तरीके पर चर्चा की गई। इस बैठक में यूनियन की ओर से प्रेम कुमार सिंह, लखन टुडू, सुराई वान सिंह, संजय हांसदा , रोहित लुगुन, गुणा गुईया सिद्धार्थ हो, बंटी गोप, लखन मार्डी , सुखलाल हो, देवनाथ हांसदा ने हिस्सा लिया।

