Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कविता मूलतः मनुष्य की हृदय की आवाज होती है – संजय राठी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कविता मूलतः मनुष्य की हृदय की आवाज होती है – संजय राठी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कविता मूलतः मनुष्य की हृदय की आवाज होती है – संजय राठी

    स्पंदन संस्था द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मॉडल टाउन के डबल पार्क में स्थित कान्हा लाइब्रेरी में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। हेम चंद्र मलिक, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य, की अध्यक्षता में हुई इस काव्यगोष्ठी में मुख्य अतिथि की भूमिका मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी तथा विशिष्ट अतिथि की भूमिका डॉ० मधुकांत जी ने निभाई। मंच संचालन पवन गहलोत ने किया।

    कार्यक्रम में पवन गहलोत, ममता शर्मा, देशराज ‘देश’, श्यामलाल कौशल, ममता शर्मा और पवन गहलोत द्वारा रिश्ते, समाज, प्रकृति, मानवीय संवेदनाओं और, न्याय व्यवस्था आदि विषयों पर कविताएँ प्रस्तुत की गईं।

    अध्यक्ष हेम चंद्र मलिक ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि – किसी भी सकारात्मक विचार के व्यक्ति अथवा संस्था के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

    स्पंदन संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि संजय राठी ने कहा कि – कविता मूलतः मनुष्य की हृदय की आवाज होती है और कवि मनुष्य के हृदय की आवाज को समाज तक पहुँचाकर पुण्य का भागी बनता है।

    विशिष्ट अतिथि डॉ० मधुकांत ने कहा कि – वर्तमान समय में स्त्री और पुरुष को एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है। दोनों सहयोग की भावना से चलेंगे तभी समाज उन्नति कर सकता है।

    स्त्री शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा ने पुरुष दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि – समाज में पुरुषों का महत्व किसी भी तरीके से कमतर नहीं आँका जा सकता।

    कार्यक्रम में उपस्थित डॉ० रजत शर्मा ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रोफेसर शामलाल कौशल और अभिनेता अजय पांचाल की उपस्थिति भी सराहनीय रही।

    कविता मूलतः मनुष्य की हृदय की आवाज होती है - संजय राठी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीषा शर्मा की शोध-आधारित कृति “चनकार’ रोद” का विमोचन, एक अद्वितीय समारोह
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के शिविरों में उमड़ी भीड़, अब तक 10,895 आवेदन प्राप्त

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.