पुलिस अस्पताल परिसर,साकची में सिटी एस पी कुमार शुभाशीष के द्वारा पहला रक्तदान शिविर का उद्धघाटन किया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
साकची में आयोजित पहला रक्तदान शिविर का उद्धघाटन सिटी एस पी कुमार शुभाशीष के द्वारा किया गया जिसमें कुल 33 ब्लड यूनिट कलेक्ट किया गया l
उन्होंने कहा की रक्तदान, जीवनदान है l रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं होता है l
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने जानकारी दी की 12 नवंबर 2025 से आयोजित रक्तदान शिविर में अभी तक पूर्वी सिंहभूम से 1220 ब्लड यूनिट कलेक्ट किया गया l
सिटी एस पी ने पारा मेडिकल कर्मियों, चिकित्सा पदाधिकारियों की मेहनत एवं लगन को सराहा l
सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया की हमारे स्वास्थ्य विभाग की टीम 24× 7 मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर है l
इस मौके पर ट्रैफिक डी एस पी श्री नीरज पाण्डेय,ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ 0 बिमलेश कुमार,सदर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे l

