झारखंड की राजनीति पर कयास न लगाए भाजपा : राकेश साहू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के एक्स पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में हार के बाद भाजपा नेताओं के बयान उनकी घबराहट दर्शाते हैं। साहू ने कहा कि अजय आलोक का बयान राजनीतिक शरारत है और भाजपा अफवाहों के जरिए अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता के भरोसे पर खरे हैं और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। भाजपा चाहे जितनी अफवाह फैलाए, न सरकार डगमगाएगी और न गठबंधन टूटेगा। साहू ने अजय आलोक से सोशल मीडिया पर गलत कयास लगाने बंद करने की अपील की।

