Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में 67 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में 67 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में 67 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। इसी क्रम में, गुरुवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने गोलमुरी क्षेत्र में लगभग 67 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। लगातार चार दिनों से जारी इस विकास अभियान से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ ही जनता में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शिलान्यास की गई योजनाओं में गोलमुरी मोहुलबेड़ा स्थित क्षतिग्रस्त नाले का मरम्मतीकरण, केबुल बस्ती स्थित सी.पी. समिति स्कूल में नए कमरे का निर्माण, गाढ़ाबासा में सामुदायिक भवन निर्माण एवं जमीन पर कोटा स्टोन अधिष्ठापन, केबुल बस्ती के सामुदायिक भवन का मरम्मतीकरण, केबुल टाउन सिक्योरिटी लाइन में सीवरेज लाइन का निर्माण एवं विकास कॉलोनी के नामदा सेंटर के पीछे अधूरी सड़क के निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक पूर्णिमा साहू की सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्य लगातार धरातल पर उतारे जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण कार्यों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें आगामी दिनों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र को मजबूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि जनजीवन सुगम और सुविधायुक्त बन सके।

     

    शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, अशोक सामंत, मोहन कुमार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हरे राम यादव, राकेश कुमार, ओम प्रकाश साह, बिमला साहू, लक्ष्मण बेहरा, रंजीत सिंह, सरस्वती साहू, सोनिया साहू, परमानंद कौशल, डब्लू अरविंद सिंह, सीनू राव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में 67 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया 
    Next Article झारखंड की राजनीति पर कयास न लगाए भाजपा : राकेश साहू

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.