Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्बू अखाड़ा समिति में 23 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों की जानकारी देते हुए बोले संरक्षक बंटी सिंह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जम्बू अखाड़ा समिति में 23 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों की जानकारी देते हुए बोले संरक्षक बंटी सिंह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्बू अखाड़ा समिति में 23 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों की जानकारी देते हुए बोले संरक्षक बंटी सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जम्बू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने अखाड़ा परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 23 नवंबर 2025 को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर तक प्राप्त आवेदनों में से सहमति एवं मेडिकल जांच (HIV एवं CBC) के बाद पाँच जोड़ों का चयन किया गया है।

    चयनित पाँच जोड़े इस प्रकार है

    1. अंशु करुआ (हलुदबनी) – प्रियंका मुंडा (मकदमपुर)

    2. प्रसन्नजीत नाथ (छोटा गोविंदपुर) – सीता गोसाई (सरजामदा)

    3. अविनाश कालिंदी (ईस्ट प्लांट बस्ती) – त्रिशा कालिंदी (उलीडीह)

    4. सनी मछुआ (सरजामदा) – गंगा मछुआ (छोटा गोविंदपुर)

    5. सोमनाथ (छोटा गोविंदपुर) – ममता गोसाई (सरजामदा)

    बंटी सिंह ने बताया कि 21 नवंबर की शाम 6:30 बजे पाँचों कन्याओं की मेहंदी रस्म होगी। 23 नवंबर को सुबह 11 बजे रोहन अखाड़ा (हरिजन स्कूल मैदान) से बारात बैंड-बाजे के साथ जम्बू अखाड़ा परिसर पहुँचेगी, जहाँ जयमाला और उसके बाद पाँच पुरोहितों द्वारा हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा।

    कार्यक्रम में वर-वधु पक्ष से 15-15 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कोलकाता से शहनाई वादन तथा जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा सैक्सोफोन प्रस्तुति होगी। साथ ही लगभग 1000 लोगों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया है।

    इस समारोह में कोल्हान के मंत्री, विधायक, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जमशेदपुर के उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

    शाम 4 बजे पाँचों दुल्हनों की विदाई की जाएगी। संपूर्ण कार्यक्रम जम्बू अखाड़ा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें प्रवेश केवल प्रवेश पत्र के आधार पर दिया जाएगा। आयोजन में 100 से अधिक कार्यकर्ता तैनात रहेंगे

    संवाददाता सम्मेलन में बंटी सिंह के साथ रणबीर मंडल, मधुसूदन गोस्वामी, बृज किशोर, अनिल शर्मा, रोहित सिंह, बालाकृष्ण प्रसाद, प्रहलाद लोहरा, अभिजीत घोष, सुमित सिंह, गौतम धर आदि मौजूद रहे।

    जम्बू अखाड़ा समिति में 23 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह तैयारियों की जानकारी देते हुए बोले संरक्षक बंटी सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण वंदे मातरम का किया सामूहिक गायन
    Next Article आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी किया गया 

    Related Posts

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    May 7, 2026

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    May 6, 2026

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस में भगदड़ तय

    भारत की अभिलेखीय विरासत को सिनेमा से जोड़ने पर मंथन, DIFF 2026 में विशेष पैनल चर्चा

    पालघर में ‘अघोरी पूजा’ के नाम पर 13 साल की बच्ची से रेप | राष्ट्र संवाद

    नारी

    जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,

    किराये की संतान नहीं, बुजुर्गों को अपनत्व चाहिए | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव परिणाम: आंकड़ों का अंतर और संस्थाओं पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का बयान: “वोट लूटकर हमें हराया गया”, टीएमसी के गंभीर आरोप | राष्ट्र संवाद

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.