परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के प्राथमिक इकाई में मनाया गया सी सी ए डे, 400 ।प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरस्कृत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की प्राथमिक इकाई में आज मंगलवार को सी सी ए डे मनाया गया।इधर इस मौके पर बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां समारोह के मुख्य अतिथि सह यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार ने 400 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके पूर्व बच्चों की ओर से अतिथियों के स्वागत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।जिसे सभी लोगों ने सराहा।इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डी मोहरी ने अतिथियो का स्वागत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन की जिम्मेदारी बखूबी सुचित्रा कुंवर ने दी।

