Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार मंत्रिमंडल की बैठक आज, नयी सरकार के गठन पर होगी चर्चा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    बिहार मंत्रिमंडल की बैठक आज, नयी सरकार के गठन पर होगी चर्चा

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार मंत्रिमंडल की बैठक आज, नयी सरकार के गठन पर होगी चर्चा

    पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को निवर्तमान मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक होगी, जिसमें निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

    कैबिनेट सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक सोमवार को होगी। जदयू के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस बैठक में निवर्तमान विधानसभा को भंग करने और कुमार को राज्यपाल से मिलने के लिए अधिकृत करने के लिए प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।

    बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए सदस्यों की सूची के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी। चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए।

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीट पर जीत हासिल की। भाजपा ने सबसे अधिक 89, जदयू ने 85, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्ताव अवाम मोर्चा सेक्युलर ने पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्च (आरएलएम) ने चार सीट जीतीं।

    इस बीच, राज्य में नयी सरकार के गठन को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करने के बाद दिल्ली से लौटे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

    बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा, “कुछ ही दिन में नयी सरकार बन जाएगी। समय आने पर आपको इसकी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। हम राजग के घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    जदयू के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा, “यह लगभग तय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आएंगे। यह संभवतः ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग आ सकते हैं।”

    जदयू नेता ने यह भी कहा, “हम नए मंत्रिमंडल में पिछली बार की तुलना में अधिक प्रतिनिधित्व की उम्मीद कर रहे हैं। पिछली सरकार में हमारी पार्टी के सिर्फ 12 मंत्री थे। इस चुनाव में हमारी सीट काफी बढ़ी हैं, इसलिए हम मंत्रिमंडल में ज्यादा जगह चाहते हैं।”

    उन्होंने लोजपा (राम विलास) और आरएलएम का जिक्र करते हुए स्वीकार किया कि विभिन्न गठबंधन सहयोगियों की मांगों को पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण काम होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश भाजपा ने पूर्व डीजीपी और जेल में बंद गैंगस्टर के बीच सांठगांठ की एनआईए जांच की मांग की
    Next Article दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.