कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक आयोजित
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने सभी विभागों को 100 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत विभागवार चेयरमैन/अध्यक्ष एवं संगठन समन्वयकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।
जिलाध्यक्ष ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से कहा कि प्रथम चरण में प्रत्येक विभाग 100 नए सदस्य जोड़ने का कार्य पूर्ण करें। साथ ही जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों का गठन शीघ्र पूरा करने और हर माह विभागीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय चेयरमैन और समन्वयकों ने संगठन को सशक्त बनाने में पूरा योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सेवादल से फरहत बेगम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा कांग्रेस समन्वयक अवधेश सिंह, ओबीसी विभाग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष हेमेंद्र हांसदा, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, विधि विभाग समन्वयक खगेनचंद्र महतो, अल्पसंख्यक विभाग प्रतिनिधि रईस रिजवी, आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार, अ.जा विभाग चेयरमैन लखिंदर करुआ, प्रोफेशनल कांग्रेस चेयरमैन अफसर इमाम, पंचायती राज संगठन चेयरमैन पवन कुमार बबलू, किसान विभाग समन्वयक अरुण कुमार सिंह, सोशल मीडिया विभाग चेयरमैन राजकुमार वर्मा तथा वरिष्ठ नागरिक विभाग समन्वयक अमरजीत नाथ मिश्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।

