Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ा

    भाजपा-जेमएम आमने-सामने, मरांडी बोले– झामुमो को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। बयानबाज़ी और जनसभाओं के दौर के बीच उपचुनाव का माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।

     

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो को अपने ही कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को खुद मैदान में उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता अब झामुमो का असली चेहरा पहचान चुकी है और इस बार घाटशिला की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

     

    दूसरी ओर, झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा एक कटी और बटी हुई पार्टी है और घाटशिला में उसकी हार तय है। उन्होंने दावा किया कि झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

     

    उल्लेखनीय है कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को होना है। दोनों दलों के बीच मुकाबला कड़ा और प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। झामुमो प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन लगातार रोड शो और सभाओं के माध्यम से प्रचार में जुटे हैं।

     

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, 8 नवंबर तक मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन चुनावी प्रचार में सक्रिय रहेंगे। वहीं भाजपा अपने प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित मान रही है और दावा कर रही है कि इस बार जनता “विकास और पारदर्शिता” के मुद्दे पर भाजपा को चुनने का मन बना चुकी है।

    घाटशिला उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपनगर आयुक्त पारुल सिंह के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने जताया भरोसा, विकास कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.