मानगो में धूमधाम से संपन्न हुई श्री श्री चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह ने बटोरी प्रशंसा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर ।चित्रांश महापरिवार, मानगो, जमशेदपुर द्वारा इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ श्री श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। पूजा का आयोजन मानगो शांकोसाई चार नंबर मेन रोड स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट ऑफिस के समीप किया गया।
यह पूजा वर्ष 1996 से निरंतर आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 55 सदस्यीय समिति ने पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। दिन में 11 बजे पूजा आरंभ हुई जो दोपहर 2 बजे आरती एवं हवन के साथ संपन्न हुई।
शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बिरादरी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों और महिलाओं को मानक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय वर्मा, प्रीती सिन्हा, राजकुमार श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश, बिश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द किशोर सिंह, संजीव सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, विवेक सिन्हा, पवन कुमार, अजय श्रीवास्तव, बिष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, शिवेन्द्र सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, नीलम सिन्हा, पूजा श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा, बिशाल परासर, अमित कुमार, निखिल सिन्हा, राजेश कुमार, शौरभ सिन्हा, अनमोल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

