Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » VIP चौक में आरक्षक को कार ने कुचला, चेकिंग से बचने युवक ने स्पीड से दौड़ाई गाड़ी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    VIP चौक में आरक्षक को कार ने कुचला, चेकिंग से बचने युवक ने स्पीड से दौड़ाई गाड़ी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    VIP चौक में आरक्षक को कार ने कुचला, चेकिंग से बचने युवक ने स्पीड से दौड़ाई गाड़ी

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    रायपुर:- राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान एक गंभीर लापरवाही और हादसे की घटना सामने आई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार देर रात रायपुर पुलिस द्वारा रोजाना की तरह नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक बलेनो कार (क्रमांक CG 04 ML 8357) चेकिंग पॉइंट को तोड़ते हुए तेज रफ्तार में भागने लगी। कार में सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी नाम के दो युवक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाने लगे। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने जैसे ही कार को रोकने का प्रयास किया, चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी। इसी बीच वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू कार ने यातायात आरक्षक हेम कुमार पटेल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

    चिकित्सकों के मुताबिक, उनके दाहिने पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है और फिलहाल उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रायपुर पुलिस द्वारा नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीबांधा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी इन दोनों युवकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस चेकिंग पॉइंट को तोड़ दिया।

    VIP चौक में आरक्षक को कार ने कुचला चेकिंग से बचने युवक ने स्पीड से दौड़ाई गाड़ी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला की बेटी पर शब्दों के बाण क्यों?
    Next Article बागबेड़ा पंचायत भवन में चोरी-आगजनी का मामला संदिग्ध, उच्च स्तरीय जांच की मांग, विनोद राम ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.