Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल को ठीक से चलाने के लिए अनुश्रवण समिति गठित होःसरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल को ठीक से चलाने के लिए अनुश्रवण समिति गठित होःसरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल को ठीक से चलाने के लिए अनुश्रवण समिति गठित होःसरयू राय

    अनुश्रवण समिति में स्थानीय सांसद और विधायक को भी शामिल किया जाए

    साल होने को चला, अब तक पानी की व्यवस्था ठीक नहीं हुई

    एलएंडटी कंपनी ने घटिया गुणवत्ता के नल लगाए अस्पताल परिसर में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिख कर एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में मरीज़ों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल एवं अन्य जनसुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसके सुचारू परिचालन के लिए एक सक्षम अनुश्रवण समिति गठित करने का आग्रह किया है।

     

     

    मंत्री को लिखे पत्र में सरयू राय ने कहा है कि एमजीएम अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए सरकार द्वारा एक सक्षम समन्वय एवं अनुश्रवण समिति गठित करना आवश्यक प्रतीत हो रहा है, जिसमें स्थानीय सांसद और विधायक भी शामिल किये जाएँ।

     

     

    सरयू राय ने लिखा कि 2024 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से जिस प्रकार आनन-फ़ानन में अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री को अँधेरे में रखकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा करा दिया गया, उसका ख़ामियाज़ा अभी तक अस्पताल प्रबंधन, मरीज़ों तथा मरीज़ों के परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। साल भर का समय बीत जाने के बावजूद पुराने अस्पताल का सफल स्थानांतरण नये भवन में नहीं हो पाया है।

     

     

    सरयू राय के अनुसार, जिस समय एमजीएम अस्पताल के अधूरे भवन का उद्घाटन हो रहा था, उस समय उन्होंने सवाल उठाया था कि अस्पताल के नए भवन में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, इसके बावजूद इसका उद्घाटन हो रहा है और पुराने अस्पताल को इसमें शिफ़्ट करने की क़वायद की जा रही है। देश में यह पहला अस्पताल होगा जो पानी की व्यवस्था नहीं होने के बावजूद उद्घाटित हो रहा है। सरयू राय ने यह भी पूछा था कि पानी के अभाव में अस्पताल का संचालन कैसे संभव हो सकता है? तब जाकर उद्घाटन के बाद अफ़रातफ़री में पांच डीप बोरिंग अस्पताल परिसर में कराए गये जो नियमानुसार नहीं हैं।

     

     

    पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि विगत पन्द्रह दिनों से मरीज़ों के परिजन प्रायः हर रोज उन्हें फोन करके पीने का पानी नियमित रूप से उपलब्ध नहीं होने की शिकायत कर रहे हैं। वह उनकी शिकायत अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक को भेज देते हैं मगर स्थिति में अपेक्षित सुधार आज तक नहीं हुआ है। जब उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी ली तो पता चला कि अस्पताल भवन का निर्माण करने वाले ठेकेदार एलएंडटी ने अस्पताल भवन में बोरिंग का पानी साफ करके पीने योग्य बनाने के लिए जितने भी आरओ एवं नल लगाये, वे सभी घटिया स्तर के हैं और अस्पताल में रोज़ाना आने वाले मरीज़ों और उनके परिजनों के उपयोग के दृष्टिकोण से काफ़ी कमज़ोर हैं। ये नल टिकाउ नहीं होने के कारण ध्वस्त हो जा रहे हैं और पेयजलापूर्ति ठप हो जा रही है। ठेकेदार द्वारा लगाए गये आरओ बोरिंग से आने वाले भूगर्भ जल की शुद्धता अस्पताल के मानक के अनुरूप नहीं है।

     

     

    अस्पताल के परिचालन में अनेक ख़ामियाँ हैं, पर फ़िलहाल वह अस्पताल में मरीज़ों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अतिआवश्यक जन-सुविधाओं तक ही सीमित रख रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल की अनुश्रवण समिति दवाओं की उपलब्धता, मशीनों की स्थिति, पारामेडिकल स्टाफ़ की स्थिति, पैथोलोजिकल एवं अन्य जांच की स्थिति के बारे में संज्ञान लेगी और इन्हें दुरुस्त कराने का उपाय करेगी। साथ ही एमजीएम अस्पताल के वैधानिक स्तर का ख्याल रखते हुए इसके विधिसम्मत परिचालन की व्यवस्था करेगी।

    एमजीएम अस्पताल को ठीक से चलाने के लिए अनुश्रवण समिति गठित होःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलूटपाट के शिकार दिलीप दास से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल
    Next Article साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी, पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.