Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुर्शिदाबाद से बच्चों की सकुशल बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुर्शिदाबाद से बच्चों की सकुशल बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुर्शिदाबाद से बच्चों की सकुशल बरामदगी, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

    टीम का नेतृत्व सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से 9 अक्टूबर की शाम ठेकेदार फिरदौस के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। यह सनसनीखेज घटना मुर्शिदाबाद के मजदूरों द्वारा अंजाम दी गई। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी शुरू कर दी।

     

    इस बीच, परिवार के लोगों ने भी अपने स्तर से बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी के आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने किया।

     

    पुलिस टीम और परिजनों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार मुर्शिदाबाद से ठेकेदार के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

     

    शनिवार को टीएसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, बच्चे के सकुशल लौटने के बाद परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और टीएसपी, डीएसपी तथा थानेदार को साल देकर सम्मानित किया।

     

    परिजनों ने बताया कि अपहरण में शामिल मजदूर पिछले आठ वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। बच्चे के चाचा ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है, हालांकि ठेकेदार फिरदौस ने स्पष्ट किया कि उनकी ओर से कोई भी बकाया नहीं है।

    एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार ठेकेदार के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मुर्शिदाबाद से बच्चों की सकुशल बरामदगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो से 14 दिन से लापता युवक शिव पात्रो की तलाश, परिवार की आंखों से नहीं थम रहे आंसू
    Next Article त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.