जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) पी एंड एम मॉल गेट संख्या 1 के समीप नया पार्किंग स्थल विकसित — मुख्य सड़क को किया जाएगा “नो पार्किंग जोन” घोषित
उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निदेशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं मुख्य मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
पी एंड एम मॉल गेट संख्या 1 के समीप नया पार्किंग स्थल विकसित किया जा रहा है, जिससे मॉल के सामने मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या में उल्लेखनीय सुधार होगा।
इस पहल के तहत मुख्य सड़क को “नो पार्किंग जोन” घोषित किया जाएगा, ताकि सड़क पर अनियंत्रित वाहन खड़े होने से होने वाली यातायात बाधा को समाप्त किया जा सके। नया पार्किंग क्षेत्र नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुलभ पार्किंग सुविधा प्रदान करेगा।
इस कार्य की नियमित निगरानी JNAC की टीम द्वारा की जा रही है, जिसमें श्री चंद्रगुप्त अशोक वर्धन (लेखा पदाधिकारी) एवं श्री ज्योतिपुंज (नगर प्रबन्धक ) स्थल पर विकास कार्य की समीक्षा एवं निरीक्षण कर रहे हैं।
JNAC की यह पहल शहर में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, नागरिक सुविधा और सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक कदम है।

