काठीजोड़िया में आंगनबाड़ी सेविका पद पर अनीता मंडल का हुआ चयन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: मंगलवार को कुंडहित प्रखंड के बिक्रमपुर पंचायत अंतर्गत काठीजोड़िया आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। मौके बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया को लेकर सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। आमसभा के दौरान सेविका पद के लिए अनीता मंडल, शिल्पी माजी, और रीना मंडल ने बतौर उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश की। उम्मीदवारों की योग्यता की समीक्षा के क्रम में उच्चतम शैक्षणिक अंक के आधार पर अनीता मंडल को सर्वसम्मति से सेविका पद के लिए चयन किया गया। शांतिपूर्ण ढंग से चयन के उपरांत चयनित अनीता मंडल को बधाई देकर सभा का समापन किया गया। मौके पर प्रखंड प्रधान लीपीक अबरार अहमद खान, पंचायत सचिव होपना टुडू,प्रभारी प्रधानाध्यापिका लतिका मंडल ,रोजगार सेवक राजीव, पंचायत समिति सदस्य मीर मजीबुल रहमान, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सबीना हेंब्रम, निर्मला हेम्ब्रम के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे।

