Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा डीसी रवि आनंद के कड़े तेवर से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद, अब लापरवाही शिक्षकों पर गिरेगी गाज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा डीसी रवि आनंद के कड़े तेवर से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद, अब लापरवाही शिक्षकों पर गिरेगी गाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा डीसी रवि आनंद के कड़े तेवर से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद, अब लापरवाही शिक्षकों पर गिरेगी गाज

    एमएस बादलपुर में मिली खामियां, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को नाला प्रखंड क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। भ्रमण के क्रम में उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, विद्यालयों, आदि सेवा केंद्र एवं विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में संधारित पंजियों का अवलोकन किया और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना चाहिए, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशील होकर काम करना होगा।

    भ्रमण के दौरान उपायुक्त कुलडंगाल पंचायत पहुंचे, जहां अबुआ आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण कर उन्होंने लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया। साथ ही बादलपुर गांव में आम बागवानी के दो लाभुकों के कार्यों का निरीक्षण किया और किसानों को बागवानी के माध्यम से आय सृजन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

    उपायुक्त ने मध्य विद्यालय बादलपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पंजियों के संधारण और किचेन की स्थिति की जांच की। निरीक्षण के क्रम में कई खामियां मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इसके बाद उपायुक्त कुंजबोना पहुंचे, जहां उन्होंने आदि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और ग्रामीणों तथा वालंटियरों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वयं अपने गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाएं और उन्हें ग्राम सभा में पारित कराएं ताकि योजनाएं जनभागीदारी के साथ धरातल पर उतर सकें।

    भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने देवलेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से बातचीत कर मंदिर के विकास संबंधी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि पर्यटन दृष्टिकोण से देवलेश्वर धाम को “सी” ग्रेड से “बी” ग्रेड में अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए बनाई गई है और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।

    इस अवसर पर नाला की प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में नशा मुक्ति रैली, साकची की सड़कों पर उतरे गायत्री परिवार के सदस्य
    Next Article एसबीआई कुंडहित शाखा में लोन प्रक्रिया पर उठे सवाल,शाखा प्रबंधक द्वारा बार-बार डॉक्यूमेंट गुम हो गया कहना कही जेब की भरपाई का खेल तो नही?

    Related Posts

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.