छोटा गोविंदपुर में रावण दहन, विधायक सरयू राय ने किया पुतला दहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । छोटा गोविंदपुर में श्री श्री रावण दहन समिति की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और सम्मानित अतिथि भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की उपस्थिति में रावण का पुतला दहन किया गया। तीर चलाने के साथ ही रावण का पुतला जल उठा और आतिशबाजी से माहौल गूंज उठा।
अपने संबोधन में सरयू राय ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हमें अपने भीतर छिपे रावण को खत्म करना होगा। वहीं अमरप्रीत सिंह काले ने समाज में अहंकार मिटाकर सकारात्मक दिशा में बढ़ने पर बल दिया।
कार्यक्रम में स्वागत संबोधन चंद्रशेखर सिंह ने दिया, अध्यक्षीय भाषण संस्थापक राधेश्याम सिंह और महासचिव कमलेश सिंह ने रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन रमन झा और धन्यवाद ज्ञापन विकास सिंह ने किया।
इस अवसर पर विजय यादव, आशीष राय, सुनील सिंह, सुनीता शाह, सुबोध श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग और समिति के जुगनू वर्मा, साधु सिंह, मधु सिंह, बलराम सिंह, पवन सिंह, अंजय सिंह, भोला, उपेंद्र कुमार व चंदन पांडे उपस्थित रहे।

