Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी।

     

    कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है। अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने और लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

     

    सोलर जलमीनार और हैंडपंप की समस्याएं

    – माहुलबना पंचायत, चौरा गांव में युधिष्ठिर महतो के घर समीप स्थित **सोलर जलमीनार** की मरम्मत तत्काल की जाए।

    – रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव में बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय **जलमीनार** को अविलंब दुरुस्त किया जाए।

    – पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा में शिशु लाल महतो के घर समीप **नवीन सोलर जलमीनार** स्थापित करने की मांग दोहराई गई।

    – विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब **हैंडपंप और नलकूप** की मरम्मत तथा नए नलकूप की स्थापना की मांग भी प्रमुख रही।

     

    जर्जर पाइपलाइन और जुगसलाई की बड़ी समस्या

    कांग्रेस ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और आमजन को पानी नहीं मिल पा रहा है।

     

    विशेष रूप से जुगसलाई के साफ्रीगंज मोहल्ला की समस्या पर जोर देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह इलाका लंबे समय से पानी की भीषण समस्या झेल रहा है और विभाग को इसे प्राथमिकता से हल करना चाहिए यहां नया पाइप लाइन बिछाने का कार्य अविलंब प्रारम्भ किया जाए जिससे लोगों को राहत मिले ।

     

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “यदि विभाग शीघ्र कदम नहीं उठाता तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जनता अब और इंतजार करने को तैयार नहीं है।”

     

    प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राज किशोर यादव, रामलाल पासवान, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिन्हा, सामंता कुमार, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, नलिनी सिन्हा, मलखान दुबे, रणजीत सिंह, वीरेंद्र पांडे, सनी सिंह, निखिल कुमार, समरेन्द्र नाथ तिवारी एवं सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज खरकई नदी से फ्लोटिंग पंप की और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता
    Next Article जमशेदपुर। आस्था का महापर्व छठ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की तैयारी शुरु हो गयी है।

    Related Posts

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.