विजयादशमी पर सेवा भाव दिखाते नज़र आए टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: विजयादशमी के शुभ अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी मुस्ताक सेख ने लोगों की सेवा कर समाज में भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने बनकाठी स्थित अपने निजी आवास पर जरूरतमंदों के बीच भोजन और बच्चों को मिठाई बांटी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह अच्छाई की जीत और समाज में एकता व सद्भाव का प्रतीक है।
मुस्ताक सेख ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बुराई, भेदभाव और नकारात्मक सोच को त्यागकर आपसी सहयोग और प्रेम की भावना को अपनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार तभी सार्थक होता है जब हम इसके माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करें और उनके चेहरे पर मुस्कान लाएं।
सेवा कार्य में स्थानीय कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। मुस्ताक सेख ने कहा कि समाज में वास्तविक विजय तभी संभव है जब हर व्यक्ति एक-दूसरे की मदद करे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और संकल्प लिया कि समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में सभी मिलकर योगदान देंगे।

