पूजा पंडालों के फूलों से बनेगी खाद, जेएनएसी ने शुरू की स्वच्छता की अनोखी पहल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (जेएनएसी) ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनोखी पहल की है। आज नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने शहर में दस फ्लावर वेस्टेज वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से फूलों को एकत्रित करेंगे।
नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि एकत्रित फूलों से खाद तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले पूजा के फूल इधर-उधर बिखरे हुए दिखाई देते थे, जिससे गंदगी फैलती थी। लेकिन अब इन्हीं फूलों को वैज्ञानिक तरीके से एकत्रित कर खाद बनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत साकची काशीडीह पूजा पंडाल से की गई। साथ ही नगर आयुक्त ने घोषणा की कि स्वच्छता अपनाने और पंडालों को साफ-सुथरा रखने वाले पंडालों को जेएनएसी की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
कृष्णा कुमार ने कहा, “यह पहल स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी है और इसमें आस्था का भाव भी समाहित है।”

