Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि “भगत सिंह जी ने मात्र 23 वर्ष की आयु में अपने प्राणों का बलिदान देकर यह साबित कर दिया कि देशहित सर्वोपरि है। उनका ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद’ का नारा आज भी हर भारतवासी के दिलों में गूंजता है। उनके साहस और त्याग से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। आज का दिन हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करें।”

    उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भगत सिंह जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए काम करना चाहिए।

    अध्यक्ष श्री दूबे ने ज़िला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे भगत सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज की सेवा करें, क्योंकि यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, संजय सिंह आजाद, गुरदीप सिंह, रंजीत सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, जे. एस. पदरी, मो. शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अमित श्रीवास्तव राजकिशोर प्रसाद, सन्नी सिंह, देवेन्द्र सिंह,   शाहनवाज खान, ललन प्रसाद यादव, निखिल कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    जिला कांग्रेस ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBuild a Smarter Online Casino Routine: A Practical Guide for Players
    Next Article CasinoNic Australia: A Practical Guide to Evaluating an Online Casino

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.