Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद, 9 अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम (लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य) का सोना बरामद किया। यह सोना अलग-अलग घरों में हुई चोरी और डकैती की घटनाओं से जुड़ा था।

     

    एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 13 सितंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अन्निदता मल्लिक के घर डकैती हुई थी, जिसमें 80 लाख रुपये के गहने लूटे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर हत्यारी जंगल से चार अपराधियों – रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर, सन्नी कुमार, राहुल कुमार और विपुल कुमार – को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पांच अन्य आरोपियों राजेश कुमार, सुरेंद्र उरांव, विपिन कुमार सिंह, रवि राय और दिनेश कुमार को भी पकड़ा गया।

     

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो मोटरसाइकिल, एक मेड-इन-जापान पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 131 सोने के आभूषण (वजन 1100 ग्राम), 25 चांदी के सिक्के और छह मोबाइल फोन बरामद किए।

     

    एसपी ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड रणवीर कुमार सिंह उर्फ जोकर के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य अपराधियों पर भी कई थानों में मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब चोरी के सभी मामलों की तहकीकात कर रही है।

    9 अपराधी गिरफ्तार हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का सोना बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने JSLPS कर्मियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा
    Next Article नदियों पर शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर कार्य जारी : केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.