Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने हेतु क्यूआर कोड जारी किया।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने हेतु क्यूआर कोड जारी किया।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सत्यम सिंह ने यूथ इंटक की सदस्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने हेतु क्यूआर कोड जारी किया।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया गया कि इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं युवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सत्यम सिंह को यूथ इंटक (Youth INTUC) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

     

    सत्यम सिंह लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवा नेतृत्व के तौर पर उन्होंने मजदूरों, किसानों और युवाओं की समस्याओं को मुखरता से उठाया है। इससे पूर्व वे झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा संगठनात्मक चुनाव में विजय प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता और कार्यकुशलता को सिद्ध कर चुके हैं।

     

    सत्यम सिंह ने कहा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है। मेरी प्राथमिकता मजदूर वर्ग की समस्याओं के समाधान, बाल मजदूरी की रोकथाम, महिला श्रमिकों की सहभागिता को बढ़ावा देने और सरकार की ओर से मिलने वाले श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को हर मजदूर तक पहुँचाने की होगी। साथ ही गिग वर्कर्स के हक की लड़ाई भी पूरी मजबूती से लड़ूँगा। पूरे राज्य के युवाओं और मजदूरों को एकजुट कर इंटक के संघर्ष को और मज़बूती दूँगा।”

     

    झारखंड में इस घोषणा का कार्यकर्ताओं और मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने विश्वास जताया कि सत्यम सिंह के नेतृत्व में यूथ इंटक को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी। मौके पर मुख्य रूप से रघु चंदन प्रधान, नीतीश सिंह, शुभम मुखी, विवेक शर्मा, रोशन मुखी, शुभम सुखला, रवि शंकर सिंह,जगदीप सिंह,अनीश सिंह, लव कुमार,कुश कुमार, जिशु कुमार, रौनक कुमार आदि उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में जय माता दी इंटरप्राइजेज ने शुरू किया नया टायर शोरूम
    Next Article उपायुक्त ने घाटशिला में दुर्गा पूजा पंडाल व विसर्जन घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.