जमशेदपुर में नया जीएसटी रिफॉर्म लागू, दुकानदारों और जनता में उत्साह का माहौल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 22 सितंबर। नवरात्रि के पहले दिन से नया जीएसटी रिफॉर्म लागू हो गया है, जिससे आम जनता और दुकानदारों में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लागू किए गए इस सुधार से टैक्स में कटौती हुई है, जो समाज के हर तबके को राहत प्रदान करेगी।
वित्तीय बचत से लोग अपने अन्य जरूरी खर्चों को पूरा कर सकेंगे। सरकार ने इस साल दो बार आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत दी है। नया जीएसटी रिफॉर्म बाजार में गति लाने, गरीबों को राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण रखने में सहायक होगा। नवरात्रि और जीएसटी रिफॉर्म के मिलते-जुलते असर से लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

