Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिट युवा विकसित भारत के तहत धोबना में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फिट युवा विकसित भारत के तहत धोबना में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिट युवा विकसित भारत के तहत धोबना में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज

    जामताड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म⁹ उत्सव के अवसर पर पूरे देशभर में चल रहे फिट युवा विकसित भारत अभियान के तहत जामताड़ा प्रखंड के धोबना फुटबॉल मैदान में रविवार को से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव का शुभारंभ फुटबॉल प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों टीमों के युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर खेल का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक हरिमोहन मिश्रा ने फीता काटकर किया। खेल के शुभारंभ पर हरिमोहन मिश्रा ने खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर उनका परिचय लिया और उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों की कमी और मंच के अभाव में जिला या प्रखंड स्तर तक ही सीमित रह जाते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों को जो बढ़ावा मिल रहा है, उससे अब गांव और कस्बों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर विशेष रूप से खेलों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़े और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबॉल खेल को खास प्राथमिकता दी गई है क्योंकि यह न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है बल्कि टीम भावना और रणनीतिक सोच को भी विकसित करता है। धोबना मैदान में आयोजित यह फुटबॉल टूर्नामेंट 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जामताड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आई टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, साथ ही कुछ चयनित खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजा जाएगा।

    स्थानीय युवाओं में उत्साह:

    खेल महोत्सव के आयोजन से स्थानीय युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। धोबना समेत आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे। युवा खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और आगे बढ़ने का हौसला भी। महोत्सव की संपूर्ण व्यवस्था स्थानीय गांव के माझी हडा़म सहित कई युवाओं के सहयोग से की गई है। आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा, पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करना और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना है। अंत में हरिमोहन मिश्रा ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा हमारा सपना है कि जामताड़ा का हर युवा खेल, शिक्षा और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए। फिट युवा ही विकसित भारत की नींव है, और यह खेल महोत्सव उसी दिशा में एक सार्थक पहल है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर है, बल्कि यह क्षेत्रीय एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक बनकर उभरा है। अगले कुछ दिनों तक धोबना फुटबॉल मैदान में युवाओं की जोश और जुनून की तस्वीरें हर दिन दिखेंगी, जो आने वाले समय में जामताड़ा के लिए प्रेरणा बनेंगी। मौके पर मांझी हाड़ाम शिवलाल मरांडी, निर्मल मरांडी मराड बुरू सरना महासभा के अध्यक्ष, गणेश मुर्मू, रोहिणी मरांडी, वाल किशोर सोरेन, वार्ड सदस्य रामलाल मुर्मू , पूर्व मुखिया गणेश किस्कू, संतोष मरांडी, ठोपरा मरांडी, महेश मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleH-1B वीज़ा पर फीस बढ़ने से नई चुनौतियों के साथ ही आत्मनिरीक्षण का मौका भी
    Next Article रंग लाया विधायक सरयू राय का प्रयास, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के दोनों पंप अब चालू

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.