जामताड़ा में 81 गांवों में आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिले के विभिन्न प्रखंडों के 81 चिन्हित गांवों में 20 सितम्बर को आदि कर्मयोगी अभियान–रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत विलेज लेवल कार्यशालाएं आयोजित की गईं और आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। कार्यशालाओं में विलेज एक्शन प्लान तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। आगामी 2 अक्टूबर को 480 गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी, जहां योजनाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक गांव में 15–20 वॉलेंटियर नामित होंगे जो ग्राम विकास में सक्रिय सहयोग देंगे।

