साकची में डांडिया-गरबा की धूम, 800 लोग थिरके गरबे की धुन पर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से साकची रामगढ़िया सभा में शुक्रवार शाम डिस्को डांडिया नाइट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में करीब 800 लोगों ने गरबा व डांडिया रास में हिस्सा लिया और फिल्मी व पारंपरिक धुनों पर देर रात तक थिरके।
मुख्य आकर्षण कोलकाता के डीजे मून और डीजे अमित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को नई पहचान देते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चांदी के सिक्के और लकी ड्रॉ पुरस्कार प्रदान किए गए। अशोक चौधरी, विजय आनंद मूनका, अरुण गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में ज्योति अग्रवाल, पायल अग्रवाल, पूजा अग्रवाल एवं टीम का विशेष योगदान रहा।

