चलो जीते हैं डॉक्यूमेंट्री का आकाशदीप प्लाज़ा में प्रदर्शन, सांसद विद्युत महतो रहेंगे मौजूद
24 सितंबर तक चलेगी प्रदर्शनी, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मेराज सिनेमा हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रेरणादायी डॉक्यूमेंट्री “चलो जीते हैं” का प्रदर्शन होगा।
इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। भाजपा के मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक पवन अग्रवाल और जिला महामंत्री संजीव सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह फिल्म प्रदर्शनी 24 सितंबर तक चलेगी।

