बीएसएनएल की नीतियों के खिलाफ जमशेदपुर में धरना प्रदर्शन

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्लू झा के नेतृत्व में सोमवार को बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भी उपस्थित रहे।

धरना के दौरान संवेदकों ने मांग की कि मुख्य महाप्रबंधक स्थल पर आकर वार्ता करें। महाप्रबंधक पहुंचे और समस्याओं को सुना तथा दो दिनों में लिखित समाधान का आश्वासन दिया।

बब्लू झा ने चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले मांगे नहीं मानी गईं तो सभी एजेंसी और संवेदक बीएसएनएल इंटरनेट सेवा ठप कर देंगे।

