बेंगलुरु में 11वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन, शामिल हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
रांची: बेंगलुरु स्थित कर्नाटक विधानसभा में 11 से 13 सितंबर तक चल रहे 11वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश के सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्यसभा के उपसभापति सहित कई वरिष्ठ संसदीय प्रतिनिधि शामिल हुए। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मेजबान राज्य की ओर से अतिथियों का स्वागत किया और इसे लोकतांत्रिक विमर्श का ऐतिहासिक अवसर बताया।
कार्यक्रम के दौरान संसदीय परंपराओं को मजबूत बनाने, सुशासन, पारदर्शिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की गई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि ऐसे सम्मेलन लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।
इस आयोजन को भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती और राज्यों के बीच संसदीय आदान-प्रदान के लिए एक अहम मंच माना जा रहा है।

