Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद सं

    झारखंड प्रदेश के निर्देशनुसार आदिवासी अस्मिता,अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए,आदिवासी नेता स्व.सूर्या नारायण हांसदा की फर्जी इनकाउंटर की CBI जांच तथा नगड़ी में आदिवासियों की खेती योग्य भूमि पर जबरन रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ,लचर स्वास्थ्य व्यवस्था सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में जामताड़ा प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया!इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मंत्री श्री अमर बाउरी जी उपस्थित हुए!
    मुख्य अथिति अमर बाउरी नें कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशनुसार आदिवासियों के ऊपर जो अत्याचार आदिवासियों के हितेषी मुख्यमंत्री रहते हुए हो रही है उसे विषय को लेकर आज सभी प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी आक्रोश प्रदर्शन कर अपने मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को देने वाली है!जैसा कि हम लोग जानते हैं कि सूर्या हांसदा संथाल परगना का युवा था एक राजनीतिक कार्यकर्ता था सामाजिक कार्यकर्ता था जो अपने घर में 400 असहाय आदिवासियों बच्चों को उनका पालन पोषण करके उनको शिक्षा दे रहा था!ऐसे सूर्य हांसदा को अपराधी बताकर पुलिस ने हत्या कर दिया! हेमंत सरकार कह रही है कि यह हत्या नहीं है वह भागने का कोशिश कर रहा था इस कारण उसका एनकाउंटर किया गया!आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए एक आदिवासी युवा की हत्या कर दी गई अगर कांग्रेस,राजद और झामुमो की गठबंधन सरकार अगर यह मानती है कि सूर्या हांसदा की सच में एनकाउंटर हुआ है तो दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए वहाँ के लोगों का,उनके परिवार का, आदिवासी संगठनों का जो डिमांड है कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर्स का सच जनता के सामने आना चाहिए! और भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि यह सुनियोजित हत्या की गई है इसलिए इसकी जांच सीबीआई से करवाना चाहिए!पूर्व मंत्री अमर बाउरी नें झारखण्ड सरकार से सवाल किया कि अगर सूर्या हांसदा सूर्या हांसदा ना होकर सूर्या अंसारी होता तो क्या आपके प्रसाशन उनका हत्या करती!आज झारखंड सरकार कह रही है कि हम आदिवासी के शुभचिंतक है जल,जमीन,जंगल के रक्षक है वही आदिवासी मुख्यमंत्री आज आदिवासी की जमीन रिम्स 2 के नाम पर यहां के स्वास्थ्य मंत्री के इशारे में जबरदस्ती उनका अधिग्रहण करने में अडिग खड़ी है! आदिवासियों के जमीन बचाने के नाम पर अपने वोट लिया, आदिवासियों के जीवन की रक्षा करने के लिए आपने उनका वोट लिया!आपने उनके साथ गद्दारी किया है धोखा किया है!सूर्या हांसदा की हत्या हुई है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए!आदिवासियों का जमीन अधिग्रहण रुकना चाहिए! सिरम टोली में जो आपने वहां के आदिवासी भाइयों का सरना स्थल का अपमान किया है!31 जून सिद्धू कान्हू जी के उस हल क्रांति के अवसर को आपने अपवित्र करते हुए उनके वंसजो पर जो गोलियां लाठी चलाते हुए झूठे मुकदमे किए हैं और आदिवासी हितेषी की बात करने वाली सरकार आज पेसा कानून नहीं लागू करके इस झारखंड में आदिवासी विरोधी चेहरे का खुलेआम प्रदर्शित कर रही है इस सरकार का मुखौटा जो यह लगाकर घूम रहे हैं इस मुखौटा को हटाने के लिए सूर्या हांसदा और रिम्स 2 के जो ग्रामीण है उनको न्याय दिलाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं!
    जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री जामताड़ा का विधायक इरफान अंसारी है और विधानसभा स्पीकर है नाला विधानसभा के विधायक रवि महतो,आज दोनों विधानसभा में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां के जो लोग हैं इनके ऊपर अत्याचार हो रही है!आप देख सकते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री के रहते हुए भी हर दिन अस्पतालों में नवजातों की मृत्यु हो जाती है कुछ दिन पहले भी नारायणपुर अस्पताल में एक नवजात की मृत्यु हुई और मुकदमा भी नवजात के संबंधियों पर हो गया!मैं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से पूछना चाहता हूं अगर आपके स्वास्थ्य विभाग के लोगों का सम्मान है तो जामताड़ा के निवासियों का सम्मान नहीं है क्या? एक व्यक्ति का बच्चा मर जाता है और आप केस भी उसी के ऊपर कर देते हैं!इस तरह से आप हमेशा जामताड़ावासियों को अपमानित करते रहते हैं!आप कहते हैं कि आप आदिवासियों का नेता हैं आप जामताड़ा का नेता है, मैं बताता हूं कि आप सिर्फ अपने पदाधिकारीयों का नेता है और आपके नीचे जो ठेकेदार काम करते हैं आप सिर्फ उनके नेता है!अगर आप जनता के नेता होते जामताड़ा के नेता होते तो आप अपने ही लोगों के ऊपर अपने विभाग के हाथों से कैसे नहीं करवाते!जब स्वास्थ्य मंत्री का बेटा रिम्स में रील बनाता है तो उसके बचाव में स्वास्थ्य मंत्री अगले दिन ही आ जाते हैं!और नारायणपुर में जो व्यक्ति अपना बच्चा खोया,अपना बच्चा खोने के बाद जरा सा प्रतिक्रिया दे दिया तो आपने उसे पर केस करवा दिया!परसों एक व्यक्ति को सांप काटा और वह व्यक्ति मर गया क्या हालत बना दिया है आपने सदर अस्पताल का!हमारे कार्यकर्ता के ऊपर हमला किया गया उसको भी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा क्योंकि पता नहीं आपके सदर अस्पताल में क्या इलाज होता!
    कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल नें कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में पूरे झारखंड में हर विभाग में अव्यवस्था फैल गई है!जब से जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है तब से पूरे राज्य का स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गया है!जामताड़ा का विधायक स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद भी खुद जामताड़ा का सदर अस्पताल का स्थिति भयावह हो गया है!सारे प्रखंडों में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है और यह सरकार उन लोगों को यह खेल करने भी दे रहा है!इन्हीं मुद्दों को लेकर आज जामताड़ा प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया गया! तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया!!
    कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल नें किया!
    मौक़े पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,ज़िला महामंत्री मितेश शाह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,भाजपा नेता तरुण गुप्ता,विनोद मंडल,ज़िला मंत्री सुजाता सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,सह मिडिया प्रभारी प्रदीप राउत,अजित पासवान,शुभम साव,प्रवीण मिश्रा,निर्मल सोरेन, अर्जुन सोरेन,पिंटू गुप्ता,रमेश राउत,चंदन राउत,लखिन्द्र सिंह,संजू देवी,रमेश पंडित,मिथुन गुप्ता,नरेश बर्मन सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार, विभिन्न समस्याओं का हुआ त्वरित निष्पादन
    Next Article राज्य के सभी बीएलओ, AERO एवं ERO के कार्यालय में 18 सितंबर से उपलब्ध रहेगी मतदाता सूची की प्रिंट कॉपी

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.