एसएसपी ने किया कई थानेदारों का तबादला, गोलमुरी-कदमा-सोनारी के थानेदार बदले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने एक साथ 22 थानेदारों का स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साइबर अपराध थाना में भेजा गया, तो वही कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना प्रभारी बनाया गया, संजय सुमन को साइबर अपराध थाना से हटा कर गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है
उमेश कुमार ठाकुर बिष्टुपुर से अंचल निरीक्षक मुसाबनी
सरयू आनंद सोनारी से साइबर थाना जमशेदपुर बंधन भगत यातायात थाना से साइबर थाना
मधुसूदन जी और सोनारी थाना
प्रवेश चंद्र सिन्हा साइबर थाना से कदमा थाना हरि ओघ करमाली साइबर थाना से यातायात मानगो
संजय जनकपूर्ति अंचल निरीक्षक मुसाबनी से यातायात थाना प्रभारी जुगसलाई सुगना मुंडा थाना प्रभारी डुमरिया से एमजीएम थाना राजीव कुमार २ थाना प्रभारी गुड़ा बांदा से पुलिस केंद्र
अमीर हम्ज़ा थाना प्रभारी धालभूमगढ़ से कदमा थाना कुमार इंद्रेश गालूडीह थाना से बिष्टुपुर थाना मंजू श्री कुंकल महिला थाना साक्षी से महिला थाना घाटशिला रूपा पाल जुगसलाई थाना से महिला थाना प्रभारी साकची पवन कुमार १ पुलिस केंद्र से थाना प्रभारी धालभूमगढ़ अंकु कुमार कदमा थाना से थाना प्रभारी गालूडीह अभिषेक कुमार थाना प्रभारी बरसोल सुमित यादव बिष्टुपुर थाना से गुड़ा बांदा पंचम तिग्गा एमजीएम से थाना प्रभारी डुमरिया बनाए गए
इस फेरबदल में गोलमुरी, कदमा और सोनारी जैसे अहम थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं। आदेश के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जिले में यह तबादला पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

