Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 5-6 महीने से वृद्धा पेंशन के लिए परेशान बुजुर्ग माताजी की समस्या का डीसी रवि आनंद ने तुरंत किया निष्पादन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    5-6 महीने से वृद्धा पेंशन के लिए परेशान बुजुर्ग माताजी की समस्या का डीसी रवि आनंद ने तुरंत किया निष्पादन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 09.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।

    _*135 की संख्या में लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; अधिकतर समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_

    जनता दरबार में 135 की संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनता दरबार में आए अधिकतर समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में मईया सम्मान योजना, आवास, राशन कार्ड में सुधार, भू अर्जन मुआवजा के मामले, घर के सामने होटल संचालक द्वारा कचरा बहाने, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जमीन अतिक्रमण, एमएसीटी एक्ट के तहत मुआवजा, गोचर भूमि में तालाब बना देने की शिकायत, बायोमेट्रिक लेने के बाद भी डीलर द्वारा राशन नहीं देने, जल जमाव की समस्या, प्रधान बहाली में अनियमितता, जमीन का पर्चा नहीं देने, बिजली तार चोरी, बिजली बिल माफ कराने, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, खराब सोलर लाइट, रास्ता बनाने, बेटी को राशन नहीं मिलने, आधार में नाम अलग रहने से पेंशन नहीं मिलने, सेवानिवृत पंचायत सचिव से जुड़े मामले, स्पॉन्सरशिप योजना से जुड़े मामले सहित अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान अधिकतर समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया। मईया योजनाओं से जुड़े सभी मामलों पर ऑन स्पॉट जांच करवाते हुए समाधान किया गया वहीं नए आवेदनों के लिए विभाग द्वारा पोर्टल खोले जाने पर आवेदन संग्रहण के लिए सूचना देने की बात कही। वहीं पीएम आवास एवं अबुआ आवास से जुड़े मामलों का भी ऑन स्पॉट समाधान करते हुए लोगों को अद्यतन जानकारी दिया गया।

    वहीं भूमि विवाद, आपसी बंटवारा, भूमि पर्ची, अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा से जुड़े मामलों को उपायुक्त द्वारा संबंधित सीओ/एसडीओ को जांचोपरांत कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

    _*पेंशन की समस्या को लेकर 5-6 महीने से परेशान बुजुर्ग माताजी को मिला समाधान*_

    जनता दरबार के दौरान एक बुजुर्ग माताजी ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें करीब 5-6 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिल रही और वे काफी परेशान हैं। उन्हें चलने फिरने में भी काफी लाचारी है। उपायुक्त ने उनके पेंशन की जांच कराया तो पता चला कि उनके बैंक खाते में 3000 रुपए की राशि भेजी गई है। जब बुजुर्ग माताजी को बताया गया कि उनके खाते में 3000 आ चुके हैं, तो वो काफी खुश होकर अपने घर को निकल पड़ी।

    _*मां का करीब 1 महीने पहले हुआ देहांत, पिता साथ नहीं रहते, फरियाद लेकर पहुंची 02 बच्चियों ने उपायुक्त से लगाई गुहार*_

    जनता दरबार के दौरान उपायुक्त के समक्ष 02 ऐसी बच्चियों ने अपनी गुहार लगाकर कहा कि उनकी मां का 1 महीने पहले देहांत हो चुका है, उनकी मां को आवास के लिए एक महीने का किस्त मिला है, लेकिन अब दूसरी किस्त नहीं दी जा रही है, मजदूरी कर के खाना खाते हैं।उपायुक्त ने उसकी समस्या को सुनकर दूसरे किस्त भुगतान को लेकर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दोनों बच्चियों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि उन्हें
    किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

    _*विभिन्न मामलों में हुई ऑन स्पॉट कार्रवाई*_

    इसके अलावा नगर क्षेत्र से जलजमाव की शिकायत लेकर आए युवक की शिकायत पर उपायुक्त ने जलजमाव से मुक्त कराने साथ ही इसका स्थाई समाधान ढूंढ़ने का निर्देश दिया। वहीं आपसी विवाद से जुड़े एक मामले को सुलझाने के लिए उपायुक्त ने सीओ को फरियादी के साथ उपायुक्त कार्यालय आने का निर्देश दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने गोचर भूमि पर तालाब बनाने की शिकायत की, जिसे जांच के लिए निर्देश दिया गया है। एक अन्य फरियादी ने कहा कि उन्हें आवास का किस्त मिल चुका है, लेकिन दबंगों के द्वारा घर बनाने नहीं दिया जा रहा है और मारपीट की जा रही है, थाना में एफआईआर नहीं दर्ज हो रही है, जिसके समुचित समाधान को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर क्षेत्र मिहिजाम से आए एक फरियादी ने बताया कि रास्ता को बंद कर दिया है, कई बार रोड पास हुआ लेकिन उसको कैंसिल करवा दे रहा है, उपायुक्त ने जांचोपरांत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं प्रधानी बहाली में अनियमितता की शिकायत पर फरियादी को बताया कि मामला कोर्ट में है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ईलाज में खर्च हुए राशि की मांग को लेकर पहुंचे फरियादी से उपायुक्त ने आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली एवं नियमानुसार योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिया गया। वहीं भू अर्जन से जुड़े कई मामले का निष्पादन किया गया, जिसमें एक फरियादी ने कहा कि मेरा जमीन रोड में गया, रोड भी बन गया है, लेकिन मुआवजा के भू अर्जन कार्यालय के द्वारा चक्कर लगवाया जा रहा है, उपायुक्त ने मुआवजा भुगतान के लिए लंबित सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई कर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

    *_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेवा पखवाड़ा के निमित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुआ
    Next Article बाल विवाह की रोकथाम को लेकर चलाएं अभियान; बाल विवाह की सूचना मिलते ही उसे रोकें साथ ही वर एवं वधू दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं – उपायुक्त

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.