झारखंड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सीसीएल सुरक्षा अधिकारी समेत सात गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: झारखंड में कोयला चोरी और अवैध कोयला कारोबार के मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ के गिद्दी कोल परियोजना के सुरक्षा अधिकारी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन सीसीएल कर्मचारी और चार कोल लिफ्टर शामिल हैं। आरोपियों को बुधवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई के प्रेस रिलीज के अनुसार, 26-27 फरवरी 2025 को गिद्दी कोलियरी प्रोजेक्ट कार्यालय में संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा अवैध कोयला हेराफेरी और रिश्वत लेने के मामले की पुष्टि व्हाट्सएप चैट के माध्यम से हुई।


