उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ जनता दरबार
आज दिनांक 02.09.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।
_*85 की संख्या में लोगों के आवेदनों पर हुई सुनवाई; अधिकतर समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_
जनता दरबार में करीब 85 की संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में जमीन हड़पने, बंटवारा विवाद, मईया सम्मान योजना, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन, म्यूटेशन, अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, आपदा मुआवजा, जन्म प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने, बिजली बिल में सुधार, बिजली कनेक्शन नहीं देने, भू अर्जन मुआवजा, प्रधानी मामला, मारपीट का मामला, बंटवारा विवाद, जाति प्रमाण पत्र, कन्यादान योजना, राशन कार्ड में सुधार, स्पॉन्सरशिप योजना से जुड़े मामले सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुई।
उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया।
_*आने वाले समय में भी जनता दरबार के माध्यम से इसी प्रकार लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान*_
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने बताया कि कुछ मामले अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित थे जिसे स्थलीय जांच हेतु संबंधित अंचल अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है, वहीं कुछ मामले पेंशन के, तो कुछ स्पॉन्सरशिप के एवं कुछ जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर उपायुक्त स्तर से जो जाति प्रमाण पत्र बनाया जाता है, उससे संबंधित थे, जिसका ऑन स्पॉट समाधान किया गया। आने वाले समय में भी हम इसी तरह से लोगों की समस्याओं को सुनेंगे एवं त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई करेंगे।
इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
_*बुजुर्ग दंपत्ति का पेंशन करीब 14 माह से तकनीकी कारणों से था बंद; उपायुक्त के निर्देश पर ऑन स्पॉट अड़चनों को किया गया दूर*_
जनता दरबार में आए एक बुजुर्ग दंपत्ति करीब 14 महीने से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर उपायुक्त से फरियाद लगाकर अपनी व्यथा को बताए, उपायुक्त ने उनकी समस्या को सुनकर तुरंत संबंधित कर्मी को पेंशन की जांच कर अड़चनों को दूर कर पेंशन चालू करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा कार्यालय के कर्मी के द्वारा तकनीकी अड़चनों को दूर किया गया। उपायुक्त ने बुजुर्ग दंपत्ति को बताया कि आपका पेंशन चालू हो गया है, अगले माह से आपका पेंशन नियमित रूप से मिलेगा साथ ही लंबित पेंशन की राशि भी एकमुश्त मिल जाएगी।
_*03 माह से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रही महिला ने रोते हुए उपायुक्त से लगाई गुहार; हुआ ऑन स्पॉट समाधान*_
जनता दरबार में एक अन्य विधवा महिले अपने 9 साल के बच्चे के साथ आई थी, महिला काफी दुखी परेशान और रो रोकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उसने बताया कि 03 माह से वो अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान, उनके पति की मृत्यु 2020 में हो चुकी है, उसे काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को उनकी समस्या को 1 घंटे में सॉल्व करने का निर्देश दिया साथ ही बच्चे के पढ़ाई लिखाई आदि में पैसा बाधा नहीं बने इसके लिए स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का निर्देश दिया साथ ही अन्य मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।
_*जनता दरबार में आईं महिला ने त्वरित समाधान मिलने पर झारखंड सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार*_
जनता दरबार में मिहिजाम से आई महिला श्रीमती मंजू शर्मा ने बताया कि वे मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर आई थी यहां आने पर उन्हें तुरंत ही सॉल्व कर दिया गया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अच्छा कार्य कर रही है। वहीं अपने कार्य के ऑन स्पॉट समाधान होने पर जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
वहीं जनता दरबार में बिजली कनेक्शन अब तक नहीं मिलने, अत्यधिक बिजली बिल आने, आवास नहीं मिलने, मनरेगा के तहत पशुशेड, कन्यादान योजना से जोड़ने, एसबीआई बैंक के द्वारा पर्सनल लोन में बैंक द्वारा अत्यधिक इंटरेस्ट लेने एवं अन्य तकनीकी समस्या सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुनकर तुरंत निष्पादन किया गया। जिससे लोगों में काफी प्रसन्नता देखी गई।
*_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

