लगातार बारिश से मूर्तिकार परेशान, गणेश प्रतिमाओं को सुखाने में बढ़ी चुनौती
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : शहर में हो रही मूसलाधार बारिश ने मूर्तिकारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गणेश चतुर्थी (27 अगस्त) और उसके बाद दुर्गा पूजा को लेकर तैयार की जा रही मिट्टी की मूर्तियां समय पर सूख नहीं पा रही हैं। थक-हारकर कारीगर गैस व लकड़ी जलाकर प्रतिमाओं को सुखाने का प्रयास कर रहे हैं।

मूर्तिकारों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मेहनत और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। 1 लाख से 4 लाख तक की बनी प्रतिमाएं अब तक अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं। प्रतिमाओं को सुरक्षित और समय पर तैयार करना कारीगरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।


