एक्सएलआरआइ में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम का दूसरा दीक्षांत समारोह संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में ब्लेंडेड पीजीडीएम प्रोग्राम का दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 189 छात्रों को डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जबकि चार छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक मिला।

मुख्य अतिथि एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि दुनिया बड़ी चुनौती के दौर से गुजर रही है और जिम्मेदार लीडर ही समाज व राष्ट्र को दिशा दे सकते हैं। एक्सएलआरआइ निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज व अन्य प्राध्यापकों ने छात्रों को सत्यनिष्ठा, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


