जामताड़ा में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर बैठक, दुकानदारों का होगा स्थानांतरण
राष्ट्र संवाद सं
23 अगस्त 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में जामताड़ा शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे मछली, फल, सब्जी विक्रेताओं एवं टावर चौक के आसपास ठेला-खोमचा लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिला कराने और उन्हें गांधी मैदान, पुराना हटिया व रास मेला जैसे चिन्हित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत को साफ-सफाई व दुकानदारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सड़क किनारे अवैध वाहन खड़े करने वालों पर चालान काटने और आवश्यक होने पर वाहन जब्त करने की योजना भी बनाई गई।

