Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, उत्तर भारत में जारी रहेगी शीतलहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर शुरू हो गई। आने वाले दिनों में इसमें राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के बाद से हालात और खराब हो सकते हैं। 13 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बर्फबारी की आशंका है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के राड़ीघाटी क्षेत्र में बर्फ में फंसे आईटीआई के 7 छात्रों में से 1 छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई।मौसम विभाग के मुताबिक जम्‍मू-कश्‍मीर से सर्द हवाएं उत्तर भारत के राज्यों में लगातार पहुंचेंगी। इसके चलते ठंड और बढ़ जाएगी। कोहरे का भी असर बना रहेगा। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी तक ऐसे ही बने रह सकते हैं। मौसम पूर्वा‍नुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक 13 जनवरी को दिल्‍ली एवं एनसीआर में बारिश हो सकती है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के सभी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक 13 जनवरी को भी कुछ हिस्सों में भारी हिमपात की संभावना है। माना जा रहा है कि आगामी स्पैल इस सीजन का सबसे अधिक सक्रिय हो सकता है।स्काईमेट के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी से उत्तर भारत के भागों को प्रभावित करना शुरू करेगा। यह सिस्टम भी काफी सक्रिय होगा जिससे पहाड़ों पर कई इलाकों में भारी हिमपात और बारिश दे सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJNU violence : देशभर के 208 शिक्षाविदों ने PM मोदी को लिखा पत्र, लेफ्ट विंग पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप
    Next Article बगदाद में एक बार फिर अमेरिकी एयरबेस पर दागे गए रॉकेट

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.