Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्राद्धकर्म में नेमरा पहूंचे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
    Breaking News झारखंड रांची

    श्राद्धकर्म में नेमरा पहूंचे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्राद्धकर्म में नेमरा पहूंचे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    रांची: झारखंड की राजनीति और समाज में गहरी पैठ रखने वाले दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैत्रिक आवास नेमरा में आयोजित श्राद्धकर्म कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    श्राद्धकर्म के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे पूरे झारखंड के जनमानस के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक थे। उनका जीवन संघर्ष और समाजसेवा के अद्भुत उदाहरणों से भरा रहा। आदिवासी समाज, वंचित तबकों और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए उन्होंने जो लड़ाई लड़ी, वह इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगी।

    इस मौके पर बड़ी संख्या में राज्य भर से लोग, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने दिशोम गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन समाज को समर्पित था। वे हमेशा गरीबों और किसानों की आवाज बने। उनकी सहजता और सादगी ने उन्हें जन-जन का नेता बना दिया।

    विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि शिबू सोरेन का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उन्हें किसी एक दल या समाज की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया और झारखंड को अलग राज्य बनाने की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

    श्राद्धकर्म स्थल पर गहरा भावुक माहौल था। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं पिता की स्मृतियों में डूबे हुए थे। वे समय-समय पर उपस्थित लोगों से मिलते और उनके सांत्वना संदेशों को स्वीकार करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने हेमन्त सोरेन और उनके परिवार को यह भरोसा दिलाया कि पूरे राज्य की जनता उनके साथ खड़ी है।

    श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संदेश दिया गया कि शिबू सोरेन भले ही शारीरिक रूप से अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विचारधारा, संघर्ष और समर्पण हमेशा जीवित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

    इस प्रकार नेमरा में आयोजित श्राद्धकर्म केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि झारखंड की आत्मा को झकझोर देने वाला अवसर बन गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के लाल क़िले से आरएसएस की तारीफ़ के  निहितार्थ
    Next Article जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा; हर्ष और उल्लास से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.