Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक*
    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन मंत्री रामदास सोरेन का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया, जहां साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में हज़ारों समर्थकों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इसके बाद पार्थिव शरीर को घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास लाया गया, जहां माहौल गमगीन हो उठा और परिवारजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पारंपरिक रीति-रिवाज के बाद शवयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। उनके पैतृक भूमि पर बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान “रामदास सोरेन अमर रहें” और “रामदास सोरेन जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।

    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, दीपक बिरुआ, विधायक समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार, भाजपा नेता रमेश हांसदा समेत अनेक गणमान्य शामिल रहे।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं मंत्री दीपिका पांडे, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान और विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

     

     

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

    जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है।
    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “राज्य के साथ-साथ टेल्को के घोड़ाबांधा ने अपना एक बेटा खो दिया है।”

    *श्रमदान से बनी थी सड़क*

    अर्जुन मुंडा ने याद किया कि घोड़ाबांधा में कभी सड़क नहीं हुआ करती थी। उस समय श्रमदान कर सड़क का निर्माण करवाने का काम उन्होंने और रामदास सोरेन ने मिलकर किया था।

    *आंदोलन की यादें*

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में दोनों ने साथ मिलकर कई आंदोलन किए।
    बाद में रामदास सोरेन झामुमो में चले गए और वे भाजपा में आ गए।
    मगर पास-पड़ोस में घर होने से घरेलू रिश्ते हमेशा बने रहे।

    अर्जुन मुंडा ने कहा “रामदास सोरेन मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।”
    अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामदास सोरेन के निधन से न केवल झामुमो परिवार, बल्कि पूरा झारखंड आज शोक में है।

    अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और विधायक समीर मोहंती रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना, भविष्य के साथ खिलवाड़*
    Next Article भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ मुख्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.