Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना, भविष्य के साथ खिलवाड़*
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना, भविष्य के साथ खिलवाड़*

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 16, 2025Updated:August 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना, भविष्य के साथ खिलवाड़*

     

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा/- हरदीबाजार मुड़ापार 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर जहां देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल था, वहीं कोरबा जिले के मुड़ापार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों को कीड़ों से भरा चना खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

     

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में सरपंच, पंच और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लेकिन इस उत्सव के बीच स्कूल की बदहाल स्थिति ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

    बच्चों के लिए न बैठने की जगह, न पौष्टिक भोजन

    स्कूल में न तो बच्चों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। खुलासे के अनुसार, प्रेरणा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मिड-डे मील में बच्चों को कीड़ों से भरा चना परोसा जा रहा है। यह भोजन किसी और के द्वारा आपूर्ति किया जा रहा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

    प्रशासन की लापरवाही, बच्चों का भविष्य खतरे में

    जब पूरा देश बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बात कर रहा है, तब इस स्कूल में बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है। कीड़ों से भरे भोजन के सेवन से बच्चों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सवाल उठता है कि अगर बच्चे बीमार पड़ते हैं, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा

    क्या सजा मिलेगी जिम्मेदारों को?

    इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा की मांग उठ रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश है कि बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    15 अगस्त आजादी दिन स्कूल में बच्चों को परोसा गया कीड़ों से भरा चना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंजे तेघड़ा श्री कृष्ण नगरी,मथुरा- वृंदावन की झलकियां
    Next Article मंत्री रामदास सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    Related Posts

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 20, 2026

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    October 20, 2026

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड मे फल की गुमटी में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.