Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोहा, कल संध्याकाल में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा ऑडिशन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोहा, कल संध्याकाल में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा ऑडिशन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बाल राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोहा, कल संध्याकाल में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा ऑडिशन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जमशेदपुर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व अन्य मुख्यरूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता में नन्हें नौनिहालों के राधा कृष्ण का बाल रूप अद्भुत छटा बिखेर रहा था। बांसूरी बजाते बालकृष्ण एवं आकर्षक परिधान में सजी राधा रानी ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। मनमोहक प्रस्तुति के आधार पर 25 प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया। ये सभी चयनित प्रतिभागी 16 अगस्त के फाइनल में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। मंदिर समिति की ओर से प्रतिभागियों की अधिकतम उम्र सीमा 10 वर्ष तक तय की गई थी। वहीं, प्रतियोगिता में 10 माह से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चे-बच्चियों ने सभी को अपने मनमोहक प्रस्तुति से आनंदित किया।

    इस दौरान जज के रूप में राजश्री मान और मौसमी चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बालरूप में राधा कृष्ण की मनमोहक छवि को देखकर मौजूद दर्शक अभिभूत नजर आए और बाल-कृष्ण के नटखटपन की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा एवं सराहना की।

    इस दौरान मंच संचालन प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव ने किया। इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, जन्माष्टमी महोत्सव के संयोजक कमलेश सिंह, महोत्सव के कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, कंचन दत्ता, शैलेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, शशिकांत सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, तेजिंदर सिंह जोनी, संजय सिंह, दत्ता बाबू, महावीर सिंह ओंकार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

     

    कल संध्याकाल में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का होगा ऑडिशन बाल राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों ने सभी का मन मोहा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोट चोर-गद्दी छोड़ प्रदर्शन सह कैंडल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया- आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article गुरुजी के श्राद्ध कर्म की तैयारियां ज़ोरों पर सुरक्षा व्यवस्था में 10 आईपीएस अधिकारी, 60 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर और लगभग 2500 से अधिक पुलिस के जवान रहेंगे तैनात।

    Related Posts

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    June 19, 2026

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.