Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी मैदान, जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गांधी मैदान, जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी मैदान, जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 13.08.2025 को गांधी मैदान जामताड़ा में विगत 10 अगस्त 2025 से स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया।

    पैरेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) द्वारा किया गया एवं उपायुक्त द्वारा झंड फहराने का पूर्वाभ्यास किया गया।

    इससे पूर्व उपायुक्त द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवासीय कार्यालय, वीर कुंवर सिंह प्रतिमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, डॉ भीम राव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के उपरांत सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण का पूर्वाभ्यास करते हुए गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर सलामी मंच पर पहुंचे एवं पैरेड की सलामी ली। तत्पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक परेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया।

    इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस 2025 के आयोजन को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों, परेड में शामिल सभी प्लाटून, बैंड पार्टी, विद्यालय के बच्चों समेत अन्य सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने हेतु अपील किया।

    वहीं इस मौके पर उपायुक्त ने गांधी मैदान की साफ-सफाई, मैदान में पशुओं का प्रवेश नहीं हो, साज-सज्जा, होर्डिंग/फ्लैक्स पेयजल, एम्बुलेंस, अग्निशामक वाहन, आगन्तुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल का अनुपालन सहित अन्य सभी बिंदुओं पर जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

    ज्ञातव्य हो कि स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम स्थल, गांधी मैदान, जामताड़ा में माननीय मंत्री, डॉ इरफान अंसारी के द्वारा झंडा फहराया जाएगा।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री विकास आनंद लांगुरी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पंकज कुमार रवि, प्रभारी नजारत उप समाहर्ता श्री विकेश कुणाल प्रजापति, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, अंचल अधिकारी जामताड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में आज करमाटांड़ कैम्प कार्यालय प्रकोष्ठ में पीएचईडी/ जल जीवन मिशन एवं एसबीएम जी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article दिव्यांग पुत्र के ऑन द स्पॉट पेंशन स्वीकृति होने पर फरियादी ने उपायुक्त के प्रति जताया आभार, बोले – धन्यवाद डीसी महोदय

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.