स्वदेशी मेला की विवरणिका का संप्रेषण संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय विपणन विकास केन्द्र (CBMD) और स्वदेशी विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 अक्टूबर तक गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला की विवरणिका का संप्रेषण प्रयाग कक्ष, तुलसी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप गोयल ने कहा कि स्वदेशी मेला, स्वदेशी जागरण मंच की विचारधारा को धरातल पर उतारने का कार्य करता है और देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देता है।

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेले में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के साथ भारतीय संस्कृति व समृद्धि पर विचार गोष्ठियां और कार्यशालाएं होंगी। मुरलीधर केडिया ने कहा कि यह मेला शहर के अन्य व्यापार मेलों से अलग है, जहां हस्तशिल्प, स्वदेशी ब्रांड, आयुर्वेदिक दवाएं आदि एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में अशोक गोयल, राजकुमार साह,मनोज सिंह ,बंदे शंकर सिंह , मंजू ठाकुर आदि उपस्थित थे


