Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।

    _*100 से अधिक आवेदनों पर हुई सुनवाई; कई समस्याएं हुई ऑन स्पॉट निष्पादित*_

    जनता दरबार में करीब 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में जमीन विवाद, मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने, भूमि संबंधित नक्शा, सीमांकन, अवैध कब्जा, अबुआ आवास, पीएम आवास, घर क्षतिग्रस्त हो जाने, भू अर्जन से जुड़े मामले, आंगनवाड़ी निर्माण, डीवीसी विस्थापित, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने, कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिलने, अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत, पीएम आवास शहरी के तहत अंतिम किस्त भुगतान नहीं होने, सड़क से संबंधी के अलावा अन्य विभिन्न प्रकार शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक बारी बारी से सुनकर शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को ऑन स्पॉट निर्देशित किया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया गया।

    जनता दरबार में अधिकतर आवेदन मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से थी, जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित कर्मी को जांच कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। वहीं बैंक अकाउंट में तकनीकी अड़चनों आदि को दूर कर लाभुकों को सम्मान राशि भुगतान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा नए आवेदन के संदर्भ में पोर्टल खुलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई ऐसे आवेदन प्राप्त हुए जो भूमि विवाद एवं अवैध कब्जा से संबंधित थे, जिस पर उपायुक्त द्वारा एसडीओ एवं संबंधित सीओ को जांचोपरांत कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा ऐसे कई आवेदन प्राप्त हुए जो बारिश के वजह से मकान गिरने एवं क्षति होने से संबंधित थे। उपायुक्त ने वैसे आवेदनों को आपदा के तहत नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि देने हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए 48 घंटे के अंदर कार्रवाई प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं एक वृद्ध महिला के द्वारा उपायुक्त से फरियाद लगाकर बताया गया कि दबंग आदमी के द्वारा उनकी जमीन पर घर बनाने नहीं दिया जा रहा है, जिस पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी को स्थल पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के निष्पादन हेतु कटिबद्ध है। हमलोग माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में लोगों की समस्याएं परेशानियों को प्राथमिकता देकर सुन रहे हैं, ताकि दूर दराज से आने वाले गरीब मजबूर लोगों को और अधिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    *_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक
    Next Article साइबर फ्रॉड से बचने एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में आज जिले के नाला प्रखंड के चिन्हित उच्च विद्यालयों में गठित साइबर सुरक्षा क्लबों में जिले से नामित अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को बताए इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित प्रयोग के गुर

    Related Posts

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    May 4, 2026

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    May 4, 2026

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.