Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संदर्भ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों एवं अन्य के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक के क्रम में उन्होंने अब तक हुई तैयारियों की जानकारी ली एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु समय का निर्धारण की समीक्षा, प्रभात फेरी, पैरेड पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान, समाहरणालय एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर में अवस्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं रंग रोगन, झंडोतोलन स्थल की रंगाई पुताई, गांधी मैदान का समतलीकरण, स्टोन डस्ट डालने, जनसंपर्क विभाग द्वारा साउंड सिस्टम, कैमरा एवं वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा की व्यवस्था, माल्यार्पण की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, मेडिकल व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान सहित राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ड्राई डे का कड़ाई से अनुपालन, मांस, मछली आदि की बिक्री पर रोक, विधि व्यवस्था, स्वागत, प्रतियोगिता एवं अन्य बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान राष्ट्रध्वज फहराते समय राष्ट्रीय त्योहार की गरिमा का ध्यान रखते हुए उचित ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

    _*सर्वसम्मति से झंडोतोलन के समय का हुआ पुनर्निर्धारण*_

    गांधी मैदान – 09:00 बजे प्रातः

    समाहरणालय – 10:10 बजे प्रातः

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय – 10:15 बजे प्रातः

    जिला परिषद – 10:25 बजे प्रातः

    उपायुक्त न्यायालय – 10:55 बजे प्रातः

    अनुमंडल कार्यालय – 11:00 बजे प्रातः

    एसडीपीओ कार्यालय – 11:05 बजे प्रातः

    साइबर थाना – 11:10 बजे प्रातः

    होम गार्ड कार्यालय – 11:15 बजे प्रातः

    वन प्रमंडल कार्यालय – 11:25 बजे प्रातः

    पुलिस लाईन – 11:50 बजे प्रातः

    _*मैदान की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं पर दिया गया जरूरी दिशा निर्देश*_

    इसके अलावा पैरेड पूर्वाभ्यास 10 अगस्त से चल रहा है, कल 13 अगस्त को प्रातः में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में फाइनल परेड पूर्वाभ्यास फुल ड्रेस में किया जाएगा। परेड में कुल 15 प्लाटून यथा जिला बल के 02 प्लाटून, आईआरबी झिलुवा के 01 एवं होमगार्ड के 02 प्लाटून के अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून एवं बैंड पार्टी शामिल होंगे। इसके अलावा मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, चलंत शौचालय आदि की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम के दिन गांधी मैदान परिसर में आवारा पशुओं का प्रवेश न हो, मैदान की सुरक्षा चाक चौबंद करने, मुख्य मंच के दोनों ओर पुलिस अधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात करने, अनाधिकृत व्यक्ति को मुख्य मंच पर जाने से रोकने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित*_

    इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, निमंत्रण कार्ड वितरण, स्वागत, प्रतियोगिता, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा।

    _*ड्राई डे का सख्ती से होगा पालन; कसाई खाने भी रहेंगे बंद*_

    इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन संपूर्ण जिले में ड्राई डे रहेगा। साथ ही कोई भी कसाई खाना, मांस मछली आदि की दुकानें नहीं खुलेगी। इसे सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा बैठक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अन्य सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *_इस मौके पर_* पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, पुलिस अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीएल में तबादलों से मचा बवाल, परचेज विभाग पर उठे सवाल
    Next Article उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.